अगर कोई देश या संगठन भारत में आतंक फैलाता है, तो उसके परिणाम ऑपरेशन सिंदूर से भी ज्यादा गंभीर होंगेः ओम बिरला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

‘भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष हमें प्रेरित करता रहेगा’

रांचीः लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला झारखंड दौरे पर है। वो इस दौरान रांची और जमशेदपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रविवार को रांची पहुंचने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सबसे पहले राजधानी स्थित बिरसा चौक पर अमर शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और विधायक नवीन जायसवाल भी मौजूद थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एयरपोर्ट से सबसे पहले बिरसा चौक पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वो सीधे राजभवन पहुंचे। स्पीकर ओम बिरला विभिन्न समारोहों में शामिल होने के बाद आज राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर प्रस्तुति दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और ओम बिरला के कट-आउट लेकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में ओम बिरला ने कहा कि वो धरती आबाद बिरसा मुंडा की पावन भूमि को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति और परंपराएं पूरे देश के लिए प्रेरणादायक हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के पहले दिन रांची स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय का भी दौरा कर धरती आबा के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जाना। इस अवसर पर उन्होंने संग्रहालय परिसर में स्थित उनके आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। स्पीकर ओम बिरला जमशेदपुर के लोयोला स्कूल सभागार में सिंहभूम चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए। समारोह में पहुंचने पर उनका पारंपरिक स्वागत हुआ। इस मौके पर छऊ नृत्य की प्रस्तृति दी गई।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जमशेदपुर में भारत के सशस्त्र बलों की वीरता की सराहना करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति देश के दृढ़ संकल्प को दोहराया। उन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि भारत में आतंक फैलाने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि भारत ने न केवल अपने आंतरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया है, बल्कि इस संबंध में दुनिया को एक स्पष्ट और दृढ़ संदेश भी दिया है। उन्होंने यह आग्रह भी किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में हम सामूहिक हित की भावना से आगे बढ़ें। ओम बिरला ने झारखंड की धरती को नमन करते हुए कहा कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां से देश को भगवान बिरसा मुंडा और जमशेदजी टाटा जैसे महानुभाव मिले। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी सम्मान और स्वाभिमान के लिए बहादुरी से लड़ने की प्रेरणा दी। स्पीकर ओम बिरला ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि जमशेदजी टाटा ने अपने विजन से स्वतंत्रता से बहुत पहले भारत के औद्योगिक विकास की नींव रखी। ओम बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि आजादी के 100 साल पूरे होने पर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का हमारा विजन है और विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए तथा प्रौद्योगिकी, प्रतिस्पर्धा और कौशल विकास का उपयोग करना चाहिए जो इस मिशन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ओम बिरला ने यह भी कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत इसके कुशल युवा हैं। यह टिप्पणी करते हुए कि तेजी से बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था में जहां प्रतिस्पर्धा वस्तुओं और सेवाओं से आगे बढ़कर प्रतिभा और नवाचार तक फैली हुई है।

समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद थे। रांची में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला डंगरा टोली के स्वर्णभूमि सभागार में विभिन्न समूहों की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शिरकत हुए

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शिबू सोरेन की सेहत में निरंतर सुधार

रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सतत सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली के सर

विडंबना इंटर में एडमिशन के लिए भटक रही शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती

चाईबासा 1837 में सेरेंगसिया घाटी में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हुए कोल विद्रोह के नायक रहे शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती इंटरमीडिएट में

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का किया उद्घाटन

रांची : रांची में नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इसके साथ झारखंड को 6300 करोड़ की 11 NH परियोजनाओं की

साहिबगंज में रेल हादसा : न ड्राइवर ,न गार्ड दौड़ी ट्रेन खड़ी गाड़ी से टकराई, 14 बोगियां हुई बेपटरी

साहिबगंज झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा प्रखंड स्थित बिन्दुवासिनी रैक लोडिंग साइट पर गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया. एक मालगाड़ी की