ACB पहुंची रिम्स ,पूछताछ की कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म , नजरें टिकी हैं अगली चाल पर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की विशेष टीम ने राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS), रांची पहुंचकर चर्चित प्रशासनिक अधिकारी विनय कुमार चौबे से पूछताछ शुरू कर दी है ।  आईएएस विनय चौबे फिलहाल रिम्स में स्वास्थ्य कारणों से भर्ती हैं, लेकिन इसके बावजूद ACB  ने अस्पताल प्रशासन से अनुमति लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, विनय कुमार चौबे का नाम राज्य के बहुचर्चित शराब घोटाले में सामने आया है। पूर्व में भी उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन लगातार स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए वह हाजिर नहीं हुए। अब रिम्स में भर्ती होने की सूचना के बाद ACB सक्रिय हुई और पूछताछ के लिए टीम मौके पर पहुंची।ACB टीम के रिम्स पहुंचते ही अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी। किसी भी बाहरी हस्तक्षेप से बचने के लिए पूछताछ के लिए एक पृथक कक्ष की व्यवस्था की गई है। चिकित्सा कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और पूरी प्रक्रिया गोपनीय तरीके से संचालित की जा रही है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पूछताछ के बाद चौबे की चिकित्सकीय स्थिति की समीक्षा की जाएगी। यदि चिकित्सकों की रिपोर्ट अनुकूल होती है, तो ACB उन्हें अपने कार्यालय ले जाकर आगे की पूछताछ कर सकती है। इस प्रक्रिया में उन्हें न्यायिक हिरासत में लिए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद झारखंड के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। माना जा रहा है कि चौबे की गिरफ्तारी से शराब घोटाले में शामिल अन्य प्रभावशाली नाम भी सामने आ सकते हैं। ACB इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अगले कुछ दिनों में अन्य अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों से भी पूछताछ कर सकती है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक