मानसून की रफ्तार हुई धीमी, अब 10 जून के बाद पहुंचेगा झारखंड

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देश के लगभग आधे हिस्से में दस्तक देने के बाद मानसून की रफ्तार थम गयी है. इसका असर झारखंड पर भी पड़ सकता है. मौसम केंद्र रांची ने पहले अनुमान जताया था कि राज्य में 3 से 4 जून के बीच मानसून की बारिश शुरू हो सकती है. अब इसकी संभावना समाप्त हो गयी है. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में फिलहाल मानसून की बारिश की कोई संभावना नहीं है. अब झारखंड में मानसून की बारिश 10 जून के आसपास शुरू होने का अनुमान है. वर्तमान में हवा का रुख भी कमजोर पड़ गया है.

अब तक मानसून दक्षिण भारत के सभी राज्यों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को कवर कर चुका है. इस बार केरल में 24 मई को ही मानसून पहुंच गया था. इससे उम्मीद थी कि 3 से 4 जून तक झारखंड में भी मानसून दस्तक दे देगा, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी है. जून के महीने के पहले दिन राज्य के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. डालटनगंज का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया. मौसम केंद्र ने अनुमान जताया है कि 2 जून को पलामू प्रमंडल के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. राजधानी रांची में भी कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. 5 जून तक रांची में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है. 6 जून से मौसम शुष्क रह सकता है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष