दुःसाहस : जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस, थानेदार घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

  रांचीः झारखंड में रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र में लोगों की ओर से जमकर हंगामा किया गया है। इसके साथ ही थाना प्रभारी पर हमला कर दिया। साथ ही कुछ जवानों के साथ मारपीट की गई है। जिसमें कुछ जवान घायल हो गए है। घायल थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव और एक कांस्टेबल को बेहतर इलाज के लिए राज अस्पताल में भर्ती किया गया है. राज अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मियों को देखने पहुंचे जिले के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि जिस तरह बेड़ो की घटना में बाहरी लोग शामिल है। कुछ उसी तरह लापुंग की घटना में बाहरी लोगों की संलिप्तता की जानकारी मिल रही है। वहीं इस पूरे मामले में शामिल मुख्य आरोपी उग्रवादी गिरोह से रह चुका है। उन्होंने बताया कि एक जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे सुलझाने पहुंचे थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जमीन पर कब्जा करने के लिए गिरोह की तरह कुछ लोग काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।लापुंग इलाके में एक जमीन विवाद को सुलझाने पहुंचे थाना प्रभारी पर हमला कर दिया गया। इससे पहले भी बीते शनिवार को बेड़ो के महादानी मंदिर के आपस एक जमीन विवाद को लेकर बेड़ो थाने पर सैकड़ों स्थानीय लोगों की ओर से हमला किया गया था। जिसमें थाने परिसर में रखे सामान में तोड़फोड़ की गई थी और कागजात को नुकसान पहुंचाया गया था। इस मामले में 35 नामजद समेत 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके पहले रांची के बेड़ो थाना में शनिवार देर शाम बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई तक की गई है। जमीन के अतिक्रमण हटाने के विरोध में सैकड़ों की संख्या में लोग थाने में पहुंचे थे। इसी दौरान लोगों ने आक्रोशित होकर थाने में जमकर की तोड़फोड़ की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भागलपुर के स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी, भागलपुर द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय मध्य विद्यालय मंसूरगंज में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का

दीपक चौहान बने जदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ, भागलपुर के जिला अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान तथा महानगर जिला अध्यक्ष पद पर कुणाल

पूर्व रेलवे में ‘स्वच्छता के लिए खेल’ अभियान, चारों मंडलों में चला स्वच्छता अभियान

मालदा: पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती गीतिका पांडेय के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा सहित सभी चार

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के