सीएम ने कृषि को बताया सबसे टिकाऊ और लाभकारी क्षेत्र जब धोनी खेती कर सकते हैं, तो आप क्यों नहीं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची में झारखंड मिल्क फेडरेशन के अंतर्गत बनने वाले मेधा मिल्क पाउडर प्लांट का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने राज्यभर से आए किसानों को संबोधित करते हुए खेती और पशुपालन को सबसे लाभकारी व्यवसाय बताया और किसानों को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए कहा, “जब एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खेती करके अपने उत्पाद विदेशों में निर्यात कर सकता है, तो हम, जो खेती की परंपरा में पले-बढ़े हैं, क्यों नहीं?” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे कृषि को सम्मान के साथ अपनाएं और इसे व्यवसाय का रूप दें। सीएम ने कहा कि खेती-बाड़ी और पशुपालन जैसे कामों में कोई नुकसान नहीं होता, केवल लाभ होता है। उन्होंने कहा, “दुनिया के तमाम उद्योगों में घाटा हो सकता है, लेकिन खेती एक ऐसा क्षेत्र है जो सदा उपज देता है।”

उन्होंने कहा कि पहले गांवों में इतनी अधिक संख्या में पशु होते थे कि शाम के समय उनके लौटने पर रास्ते भर भर जाते थे। लोग इससे घरों से नहीं निकल पाते थे। लेकिन अब पशुधन घटता जा रहा है। उन्होंने इसके पुनर्वास की बात कही और कहा कि इससे पर्यावरण और बच्चों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है ताकि उनकी आय बढ़ाई जा सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें। सरकार धान और दूध की सरकारी खरीद के साथ-साथ पशुधन का बीमा भी करवा रही है ताकि बीमारी या मृत्यु की स्थिति में किसानों को नुकसान न हो। उन्होंने जानकारी दी कि जिलों और प्रखंडों में दूध संग्रहण केंद्र खोले जा रहे हैं और जल्द ही यह सुविधा पंचायत स्तर तक पहुंचाई जाएगी, ताकि किसान आसानी से अपने उत्पाद बेच सकें। नकली दूध उत्पादों से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने स्थानीय दूध उत्पादन बढ़ाने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 5–7 वर्षों में राज्य दूध, मछली और मुर्गी जैसे उत्पादों में आत्मनिर्भर हो सकेगा। उन्होंने किसानों से आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने किसानों की भागीदारी के लिए आभार जताया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक