यूट्यूबर मनीष कश्यप का बीजेपी से इस्तीफा, लड़ेंगे चुनाव!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना ;  बिहार के मशहूर यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. एक वीडियो जारी करते हुए मनीष कश्यप ने कहा कि वो बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी छोड़ने के बाद वो किसी पार्टी में शामिल होंगे या फिर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे, इस पर मनीष कश्यप ने खुलकर बात की. मनीष कश्यप ने कहा कि बीजेपी में शामिल होना उनकी गलती थी. उन्होंने इसके लिए लोगों से माफी भी मांगी है. वही उन्होंने इशारों इशारों में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात भी कही. विवार को फेसबुक लाइव आकर मनीष कश्यप अपने इस्तीफे का ऐलान किया. मनीष ने कहा, “मैं अब भाजपा का सक्रिय सदस्य नहीं हूं. भाजपा में रहकर खुद को नहीं बचा पाया तो लोगों की मदद कैसे करूंगा?” हालांकि पीएम मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि वे हमेशा एक सफल प्रधानमंत्री रहेंगे. पार्टी में न रहने के बाद भी वे बेवजह उनके खिलाफ नहीं बोलेंगे.” उन्होंने ये भी कहा कि मेरे इस फैसले से कुछ लोग खुश होंगे, तो कुछ लोग दुखी भी होंगे. उन्होंने लोगों से उनकी राय भी मांगी कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना चाहिए, किस पार्टी से चुनाव लड़ना चाहिए या फिर अकेले ही चुनाव लड़ना चाहिए. मनीष ने कहा कि वो अपने इलाके में गए थे. बहुत सारे क्षेत्रों का दौरा किया. वहां लोगों से मुलाकात की. अब वो इस निर्णय पर पहुंचे हैं कि उन्हें बिहार के लिए लड़ना है. पलायन रोकने के लिए लड़ना है.

वहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी रहने का मतलब है अपनी आंखों के सामने अपने ही लोगों के साथ हो रहे भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना. मुझे मजबूर होकर ये फैसला लेना पड़ा. मनीष कश्यप ने कहा कि मुझे लगा था कि इन लोगों के साथ रहकर मैं और मजबूती से लोगों की मदद कर पाऊंगा, लेकिन मैं खुद की मदद नहीं कर सका. उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आवाज उठाएंगे. जब मैं पार्टी में था, तब भी मैं इन मुद्दों पर अपनी आवाज उठाता रहा. अब मुझे लगा कि मैं पार्टी में रहकर इन मुद्दों पर अपनी आवाज नहीं उठा सकता

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण