रांची के रिम्स में कोविड संक्रमित मरीज की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में एक कोविड संक्रमित मरीज की मौत हो गई है. यह 2025 में झारखंड में कोविड से संबंधित पहली मौत है. मृतक बोकारो का निवासी था और उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष थी. उसका इलाज रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था.रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिरेंद्र बिरुआ ने बताया, ‘मरीज कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित था.’ वहीं, ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि कोविड को मरीज की मौत का मुख्य कारण मानना उचित नहीं है. उन्होंने ईटीवी भारत को बताया, ‘मरीज का इलाज सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकेट्री (सीआईपी), रांची में चल रहा था. कुछ दिन पहले उसे वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ रिम्स लाया गया था. जांच में पता चला कि खाने के दौरान उनके फेफड़ों में भोजन चला गया था, जिससे शरीर में विषाक्तता (सेप्सिस) फैल गई थी. उनका हृदय काम नहीं कर रहा था. इस बीच उनकी कोविड जांच हुई, जो पॉजिटिव आई. इसे ‘इंसिडेंटल फाइंडिंग’ कहा जाता है. इसलिए उनकी मौत कोविड के कारण हुई कहना ठीक नहीं होगा, क्योंकि ऑक्सीजन की कमी से उनकी मृत्यु नहीं हुई.’डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया, ‘रिम्स में एक अन्य कोविड संक्रमित मरीज भर्ती है, जो हृदय, किडनी और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित है. उसे आईसीयू में रखा गया है और उसकी कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.’ उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले एक अन्य कोविड संक्रमित मरीज ठीक होकर घर जा चुका है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर गोड्डा प्रशासन पूरी तरह तैयार

गोड्डा : रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

भोगांव पंचायत विकास की मिसाल, शिव शंकर भगत और राजकुमारी देवी कर रहे हैं जनसेवा

: भोगांव पंचायत विकास और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनकर उभर रहा है। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित इस पंचायत में मुखिया राजकुमारी देवी

कटिहार में रक्तदान शिविर में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया रक्तदान, 27 यूनिट ब्लड हुआ संग्रह

कटिहार :भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ कटिहार के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष

महाकाल दर्शन संस्था के कार्यालय का उद्घाटन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

भागलपुर: महाकाल दर्शन संस्था की ओर से कार्यालय का उद्घाटन विधि पूर्वक किया गया उद्घाटन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार