लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। प्रदेश राजद की ओर से राजद कार्यालय में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78 वां जन्मदिन धूमधाम से बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश राजद महासचिव कैलाश यादव ने पार्टी चुनाव चिह्न लालटेन से सजा हुआ सुसज्जित 78 पाउंड का केक काटकर दीघार्यु होने की कामना की। मौके पर उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव का जन्म गोपालगंज के फुलवरिया गांव में पिता स्वर्गीय कुंदन राय और माता मरछिया देवी के परिवार में हुआ था। लालू प्रसाद यादव का राजनीतिक जीवन दलित, दबे कुचले दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के हक और अधिकार दिलाने के लिए जाना जाता रहा है।

उन्होंने कहा कि लालू यादव ने गैर बराबरी और समतामूलक समाज को बढ़ावा दिया। वहीं प्रदेश राजद के निर्देश पर सभी जिला अध्यक्ष अपने जिले और गांवों गरीब जरूरतमंदों फल मिठाई, कपड़े और बच्चों में कॉपी किताब का वितरण किया। वहीं पार्टी कार्यालय के पास कई जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं में फल और मिठाई का वितरण किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, महासचिव मनोज पांडेय, आबिद अली, मदन यादव, सुनीता चौधरी, विक्रम यादव, चंद्रशेखर भगत सहित अन्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह