बिहार में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री, पूर्वी भाग से किया प्रवेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने आखिरकार बिहार में अपनी दस्तक दे दी है, जिससे राज्य भर में भारी बारिश की उम्मीद जगी है। मंगलवार को पूर्वी बिहार के रास्ते मॉनसून ने प्रवेश किया, जैसा कि आमतौर पर होता है। मॉनसून की पहली फुहारों ने बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिलों को भिगो दिया। पटना स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मॉनसून के आधिकारिक आगमन की पुष्टि कर दी है। पटना के भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। कल तक इसे भारी बारिश में तब्दील होने की उम्मीद है।  पटना IMD के जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान मॉनसून के पूरे बिहार में फैलने की प्रबल संभावना है। पूरे राज्य में मॉनसून के विस्तार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं, और बारिश की उत्तरी सीमा अब सुपौल तक पहुंच चुकी है। वर्तमान में, दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे गांगेय पश्चिम बंगाल के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। अगले 24 घंटों में इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और गांगेय पश्चिम बंगाल क्षेत्र में और अधिक सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से बिहार में व्यापक और अच्छी वर्षा होने की उम्मीद है। मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर हुई बारिश की बात करें तो भागलपुर में 53.7 मिमी, सीवान के आंदर में 85.2 मिमी, कटिहार के अंदाबाद में 31.6 मिमी, सबौर में 46.2 मिमी, हुसैनगंज में 56.4 मिमी और सहरसा के सोनबरसा में 27.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, पूर्णिया, मधेपुरा और कई अन्य स्थानों पर भी अच्छी बारिश हुई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए