धनबाद : BCCL के क्लर्क और सीएमपीएफओ अधिकारी को सीबीआई ने रिश्वत लेते गिरफ्तार धर दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद: सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए बीसीसीएल के एक क्लर्क और सीएमपीएफओ  के एक अधिकारी को घूस लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा है. रिटायरमेंट के पैसे की राशि की निकासी के लिए पीड़ित लगातार बीसीसीएल कोलियरी कार्यालय का चक्कर लगा रहा था. लेकिन बीसीसीएल के बस्ताकोला कोलियरी में कार्यरत क्लर्क धीरज निषाद पीड़ित से पैसे की डिमांड कर रहा था. जिसकी शिकायत सीबीआई से की गई. सीबीआई ने प्रथम दृष्टि या मामला सही पाया इसके बाद कार्रवाई करते हुए बस्ताकोला कोलियरी ऑफिस से क्लर्क धीरज निषाद और सीएमपीएफओ के सेक्शन ऑफिसर विष्णु प्रसाद गुप्ता को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. सीबीआई एसपी पीके झा ने इसकी पुष्टि की है.सीबीआई एसपी पीके झा ने बताया कि एक बीसीसीएल कर्मी से रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली राशि की निकासी के लिए बस्ताकोला कोलियरी में क्लर्क पद पर कार्यरत धीरज निषाद के द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी. रिटायर्ड कर्मी परेशान होकर सीबीआई ऑफिस पहुंचा और मामले की शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल की गई. मामला जांच पड़ताल में सही पाया. जिसके बाद सीबीआई की टीम ने कारवाई की क्लर्क धीरज निषाद ने पीड़ित रिटायर्ड कर्मी से 20 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर ली. रिश्वत के रुपए लेने के साथ ही सीबीआई की टीम ने धीरज निषाद को धर दबोचा. पूछताछ करने पर धीरज ने बताया कि पुलिस लाइन स्थित सीएमपीएफओ कार्यालय में कार्यरत सेक्शन ऑफिसर विष्णु प्रसाद गुप्ता के द्वारा रुपए की मांग की गई थी. उसके बाद सीबीआई की टीम पीड़ित रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी को लेकर सीएमपीएफओ कार्यालय पहुंची. जहां धीरज निषाद ने 20 हजार रुपए विष्णु प्रसाद गुप्ता को दिए. इसी दौरान सीबीआई की टीम ने विष्णु प्रसाद गुप्ता के रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह