रांची में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 19 जून को सभी स्कूल बंद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची : झारखंड में मौसम विभाग ने 18 और 19 जून के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश, तेज हवाओं और संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए रांची जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. नागरिकों की सुरक्षा की सुरक्षा देखते हुए  प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 19 जून को बंद रखने का आदेश जारी किया है. यह निर्णय उपायुक्त के माध्यम से सभी शैक्षणिक संस्थानों तक भेजा गया है.सभी विभागों को सतर्क रहने, तत्काल समन्वय और आपदा प्रबंधन की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है.नगर निगम और आपदा नियंत्रण इकाइयों को निर्देश को जलजमाव, नालियों की सफाई, गिरे पेड़ों की स्थिति और जल निकासी व्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. बाढ़ संभावित इलाकों में राहत कार्यों की तैयारी रखने को कहा गया है. इसके साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ/डीएसई) को स्कूलों की  परिसरों की स्थिति पर नजर रखने और बारिश के कारण जलजमाव, पेड़ गिरने या भवनों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. मौसम की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक होने पर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने पर भी विचार करने को कहा गया है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि 95 किलोमीटर लंबी दल्लीराजहरा–रावघाट परियोजना का अंतिम 17.5 किलोमीटर रेल

भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया

‘प्रोजेक्ट राहत’, ‘प्रोजेक्ट ध्वस्त’ और Advance AI – ‘ताकत है MY’ नवाचारों का किया शुभारंभ

  रायपुर:  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित अंत्योदय सेवा वंदन पर्व,

पाकुड़ में पीएलवी के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, दिए जरूरी निर्देश

पाकुड़: झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर