RJD राज्य परिषद की बड़ी बैठक कल ,मंगनी लाल मंडल होगी ताजपोशी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना :  पटना में 19 जून को पटना में आरजेडी की बड़ी बैठक होने वाली है. सुबह 11 बजे से आरजेडी की राज्य परिषद की बैठक ज्ञान भवन में होगी. बैठक में राजद सुप्रीमो लालू यादव नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राबड़ी देवी समेत राजद के तमाम नेता मौजूद रहेंगे, जिसमें विधायक पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद विधान पार्षद जिलाध्यक्ष शामिल हैं. बिहार में ये साल चुनावी साल है. संगठन को किस तरह मजबूत, धारदार बनाया जाए. इस पर चर्चा होगी. सांगठनिक कार्यक्रम, अनुशासन जैसे विषयों पर वार्ता होगी. चुनावी तैयारियों पर भी मंथन होना है. आरजेडी में संगठन का चुनाव हो रहा है. पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष के लिए नामांकन हुआ. यह चुनाव हो चुका है. राज्य परिषद के सदस्य भी चुने जा चुके हैं. प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए एकल नामांकन हुआ. मंगनी लाल मंडल ने नामांकन दाखिल किया. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. इसकी विधिवत घोषणा गुरुवार को राज्य परिषद की बैठक में होगी. उनकी ताजपोशी होगी. अति पिछड़े समाज के बड़े नेता हैं. इस वर्ग की आबादी बिहार में सबसे अधिक 36 फीसदी है. इनको अध्यक्ष बनाकर आरजेडी ने जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है. अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है. 23 जून को लालू प्रसाद नामांकन करेंगे. राष्ट्रीय जनता दल 5 जुलाई को अपना 28वां स्थापना दिवस मनाएगा और 5 जुलाई को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर फिर से लालू यादव के ही नाम की घोषणा की जाएगी. लालू यादव फिर से आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक