1 जुलाई से नई उत्पाद नीति ,न प्रक्रिया न हैंडओवर , सस्पेंस -सस्पेंस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड में एक जुलाई से अंग्रेजी शराब की खुदरा बिक्री कैसे होगी, इसको लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है। मौजूदा उत्पाद नीति 30 जून को समाप्त हो रही है, और नई नीति के तहत खुदरा शराब दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया और संचालन का प्रावधान किया गया है। लेकिन अब तक न तो लॉटरी प्रक्रिया पूरी हुई है और न ही खुदरा दुकानों का हैंडओवर-टेकओवर हो पाया है। राज्य में कुल 1453 खुदरा शराब दुकानें हैं। 30 जून के बाद इन दुकानों को झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के अधीन लिया जाना है। इसके लिए स्टॉक का मिलान, बिक्री और राजस्व की जांच जैसे जरूरी कार्य पूरे किए जाने हैं, जो 10 दिन में कर पाना संभव नहीं दिख रहा। अगर समय पर यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो 1 जुलाई से दुकानों को अस्थायी तौर पर बंद भी करना पड़ सकता है।गौरतलब है कि वर्तमान में प्लेसमेंट एजेंसी को 31 मार्च के बाद 30 जून तक कार्यकाल विस्तार दिया गया था। लेकिन अब नई उत्पाद नीति लागू करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएं अभी अधूरी हैं। इसकी एक वजह यह भी रही कि उत्पाद आयुक्त ट्रेनिंग पर थे। अब नये आयुक्त व सचिव की पदस्थापना हो चुकी है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह आवश्यक निर्देश जारी होंगे। हालांकि उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने संकेत दिया है कि जब तक लॉटरी प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक JSBCL की देखरेख में शराब की बिक्री जारी रहेगी। लेकिन उनकी घोषणा के अनुरूप अब तक जिलों को कोई आधिकारिक निर्देश नहीं मिला है, जिससे जिला स्तर पर तैयारियों में बाधा आई है।

 

 

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले 10 दिनों में क्या प्रक्रियाएं पूरी होंगी और एक जुलाई से शराब की खुदरा बिक्री किस व्यवस्था के तहत की जायेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा लोक अदालत में 11 मामलों का हुआ निष्पादन, ₹21,600 की हुई वसूली

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न

मेहरमा में एसआईआर-2026 कार्यों का बीडीओ ने किया निरीक्षण, समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य के दिए निर्देश

मेहरमा: प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभिनव कुमार ने शनिवार को मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा, कोकरा मिलिक, ढोढ़ा, मेघनाद सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर

29 जुलाई तक एसआईआर-2026 के गणना प्रपत्र जमा करें : उपायुक्त

गोड्डा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जिले में 29 जुलाई तक गणना चरण संचालित किया जा रहा है। उपायुक्त सह जिला

शिक्षा सुधार को लेकर छात्रों के आंदोलन को अधिवक्ताओं का नैतिक समर्थन, गोड्डा में हुई बैठक

गोड्डा: जिला अधिवक्ता संघ के नए भवन में अधिवक्ता सह लोकमंच सचिव सर्वजीत झा की अध्यक्षता में शिक्षा सुधार को लेकर देशभर में चल रहे