मंत्री और पूर्व मंत्री आमने-सामने, कांग्रेस प्रभारी ने मामले को लिया संज्ञान, दी हिदायत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची : रांची के कांके अंचल में रिम्स 2 निर्माण लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की आमने-सामने हैं। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि रिम्स 2 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जबकि पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने खेती योग्य भूमि का गैर कृषि कार्य के लिए इस्तेमाल किए जाने पर विरोध जताया है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने इस मामले को संज्ञान मे ंलिया है और दोनों ही नेताओं को पार्टी फोरम में अपनी बात रखने का निर्देश दिया है। रिम्स -2 की स्थापना को लेकर भूमि अधिग्रहण पर भी कांग्रेस दो भागों में बंटी दिख रही है. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने रिम्स -2 के लिए नगड़ी  मौज में जमीन का अधिग्रहण किए जाने का पुरजोर विरोध किया है. दूसरी ओर कांग्रेस कोटे से मंत्री डॉ इरफान अंसारी कह  रहे हैं कि हर हाल में रिम्स-2 उसी जगह पर बनेगा. झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू लगातार झारखंड का दौरा कर रहे है. बैठक कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के नेताओं को एकमत करने में सफल नहीं दिख रहे है. रिम्स-2 के मामले में कांग्रेस के दो नेताओं की अलग-अलग राय है. कांग्रेस प्रभारी ने मामले को लिया संज्ञान हिदायत दे दी डाली .

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन