रिम्स निदेशक को हटाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से कांग्रेस एमएलए बैठा ने ठुकराया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची  : रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को हटाने के लिए एक बार फिर विभाग की किरकिरी हुई ।मामला अब तूल पकड़ रहा है और खुद कांग्रेस विधायक ही मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलने के मूड में दिख रहे हैं।          इस कवायद के सूत्रधारों को कांग्रेस विधायक और रांची सांसद की ओर से झटका लगा है। कांके से कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि मंत्री इरफान अंसारी के कहने से कहीं भी साइन नहीं कर दूंगा। जिसे हटाने के आदेश पर हाई कोर्ट ने स्टे लगाया है उसे हटाने के लिए किसी प्रकार की मुहिम चलाना ही गलत है। बैठा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी इस मामले में गलत करार दिया। स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में पिछली बार आयोजित शासी परिषद की बैठक में आउटसोर्सिंग कंपनियों मेडाल और हेल्थमैप के बकाया बिल भुगतान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को बिना स्पष्टीकरण पूछे पद से हटा दिया गया। डॉ. राजकुमार ने इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी। हाई कोर्ट ने बिना प्रक्रिया अपनाये डॉ. राजकुमार को हटाने संबंधी स्वास्थ्य विभाग के आदेश को रद कर दिया था। इसके बाद रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की ओर से रिम्स निदेशक से स्पष्टीकरण पूछा गया। जिसका जवाब रिम्स निदेशक ने दे दिया है। अब प्रक्रिया अपनाते हुए रिम्स निदेशक को हटाने के लिए रिम्स शासी परिषद के सदस्यों से सहमति प्राप्त की जा रही है। हालांकि, सांसद संजय सेठ और कांके से कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। रिम्स निदेशक को हटाने के पुराने आदेश पर जब हाई कोर्ट ने स्टे लगाया है तो फिर इस तरह की मुहिम चलाना भी गलत है। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी भी मंत्री से गलत काम करवाना चाह रहे हैं। ज्ञात हो कि 15 अप्रैल को रिम्स शासी परिषद की बैठक हुई थी, जिसमें कई मुद्दों पर मंत्री और निदेशक के बीच तीखी बहस हुई थी। इरफान मंत्री इरफान अंसारी ने पूरे प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर किसी को हस्ताक्षर नहीं करना हो तो ना करें, ऐसी बातों को लेकर मीडिया में जाना और बयानबाजी करना ठीक नहीं। उन्होंने विधायक के इस व्यवहार की आलोचना की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जमीन पर दखल-दहानी को लेकर पहुंचा प्रशासन, पीड़ित परिवार ने मांगा समय

मण्डरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बड़तल्ला पंचायत के निचला टोला में मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर जमीन पर दखल-दहानी दिलाने को लेकर प्रशासन की

सदर अस्पताल में स्थापित होगी आधुनिक नेत्र जांच मशीन, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

साहिबगंज। जिलेवासियों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। डीएमएफटी फंड

बड़हरवा पुलिस ने 1.003 किलो ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल से ब्राउन शुगर लाकर बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में खपाने की थी तैयारी, स्कॉर्पियो और तीन मोबाइल जब्त साहेबगंज: अंतर्राज्यीय स्तर पर

पाकुड़िया में विकसित भारत रोजगार मिशन का प्रशिक्षण, ग्रामीणों तक रोजगार और आजीविका पहुंचाने पर जोर

पाकुड़िया: विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम-जी) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों