बिहार चुनाव से पहले युवाओं पर नीतीश मेहरबान, इंटर्नशिप के लिए 6 हजार वाला तोहफा!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
  • पटना : बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना शुरू की है। इसके तहत, 12वीं, आईटीआई और ग्रेजुएशन पास छात्रों को इंटर्नशिप के लिए हर महीने 4 से 6 हजार रुपये मिलेंगे।  नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 12वीं, आईटीआई और ग्रेजुएशन पास छात्रों को इंटर्नशिप के लिए हर महीने 4 से 6 हजार रुपये देने का फैसला लिया है । साथ ही अगर वे अपने जिले या राज्य से बाहर इंटर्नशिप करते हैं, तो उन्हें आवास और भोजन के लिए अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 5000 युवाओं को इसका लाभ मिलेगा, जबकि अगले पांच वर्षों में एक लाख छात्रों को योजना से जोड़ा जाएगा। यह योजना 18 से 28 वर्ष के युवाओं के लिए है। दरअसल है सभी पार्टियों की नजर युवा वोटर को अपने पाले में करने को लेकर लगी हुई है। तेजस्वी यादव हों या प्रशांत किशोर, दोनों नेता बिहार के युवाओं को राज्य में ही रोजगार देने के वादे कर रहे हैं। इस बीच चुनावी साल में बिहार सरकार ने युवाओं को रोजगार की दिशा में एक बड़ा तोहफा दिया है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष