सिमडेगा में स्कूल टीचर ने 9 साल की बच्ची से किया बलात्कार, 3 गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले में एक 9 वर्षीय लड़की के साथ स्कूल शिक्षक ने बलात्कार किया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहम्मद अर्शी ने बताया कि मामले के सिलसिले में आरोपी सरकारी स्कूल शिक्षक और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है.एसपी ने बताया कि लड़की की मां ने कुर्डेग पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी बेटी के साथ उसके स्कूल शिक्षक ने बलात्कार किया है. जिसके बाद ये गिरफ्तारियां की गईं. घटना 27 जून को कुर्डेग पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव में हुई. अर्शी ने बताया कि घटना के बाद फरार हुए शिक्षक ने स्थानीय पंचायत के माध्यम से परिवार को प्राथमिकी दर्ज करने से रोकने की भी कोशिश की. एसपी ने कहा, “आरोपी शिक्षक के अलावा, हमने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिन्होंने घटना को छिपाने के लिए ग्राम पंचायत की बैठक की थी. जब यह घटना हमारे संज्ञान में आई कि पीड़ित परिवार को कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा पुलिस स्टेशन जाने से रोका जा रहा है, तो हमारे कर्मियों ने परिवार को एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा.” फिलहाल तीनों आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया है. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि 7 जुलाई को पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई. शिक्षक कथित तौर पर लड़की को गांव में एक पुलिया पर ले गया और वहां अपराध किया. आरोपी और नाबालिग एक ही गांव के रहने वाले हैं.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष