पूर्वी क्षेत्रीय परिषद में बिहार-झारखंड के बीच सुलझ गया इन्द्रपुरी जलाशय पानी बंटवारा विवाद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक बिहार और झारखंड फील गुड का मामला रहा. दरअसल बिहार और झारखंड के बीच लंबे समय से चल रहे इंद्रपुरी जलाशय पानी बंटवारा विवाद सुलझ गया है. इस बैठक में दोनों राज्यों के बीच सहमति बन चुकी है.पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की 27वीं बैठक गुरुवार को रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई. रांची के एक होटल में चल रही इस बैठक में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बीच अंतरराज्यीय समन्वय से जुड़े कुल 20 एजेंडों पर चर्चा हुई.इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी ने अपने-अपने बातों को रखा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लंबे समय से चला आ रहा बिहार-झारखंड के बीच के इन्द्रपुरी जलाशय पानी बंटवारा विवाद सुलझ गया है.दोनों राज्यों के बीच बनी सहमति के तहत इन्द्रपुरी जलाशय से निकलने वाला 7.75 एमएफ पानी में से बिहार को 5.75 बिहार को मिलेगा. जबकि झारखंड को 2.0 एमएफ पानी मिलेगा.बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से चला आ रहा इंद्रपुरी जलाशय विवाद को सुलझा लिया गया है. उन्होंने कहा कि पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक काफी लाभदायक साबित हुआ है. इस मौके पर बिहार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि यह फोरम होता है, राज्यों के बीच मतभेद को दूर करने का. जिसे बड़ी सफलता के साथ पूरा किया गया है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष