बिहार में 35 लाख से अधिक मतदाता हो जाएंगे बाहर, एसआईआर के 11 दिन शेष

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए चलाया जा रहा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान अब अंतिम चरण में है.  बिहार में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर बड़ा सियासी बवाल मचा हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा जारी अपडेट में बताया गया कि 35.5 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में नहीं होंगे। ईसी ने बताया कि अब तक 6.6 करोड़ मतदाताओं ने अपने फॉर्म जमा कर दिए हैं। यह राज्य के कुल मतदाताओं का 88.18% है। मतदाताओं के पास 25 जुलाई तक अपने फॉर्म जमा करने का समय है, जिसके बाद मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया जाएगा। राज्य चुनाव कार्यालय के अनुसार, अब तक की जांच में 1.59% मतदाता मृत पाए गए हैं, जबकि 2.2% मतदाता स्थायी रूप से किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं. इसके अलावा 0.73% मतदाता ऐसे मिले हैं, जिनका नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज था. इस तरह कुल 4.52% नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की स्थिति में हैं. वर्तमान स्थिति के अनुसार, कुल 88.18% मतदाताओं की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है या तो उन्होंने अपने प्रपत्र जमा कर दिए हैं या उनका नाम एक ही स्थान पर बना हुआ है या वे स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं. अब केवल 11.82% मतदाता ऐसे हैं जिनके द्वारा भरे हुए ईएफ प्रपत्र अभी जमा किए जाने बाकी हैं. इनमें से भी बड़ी संख्या में मतदाताओं ने आने वाले दिनों में दस्तावेजों के साथ प्रपत्र जमा करने की इच्छा जताई है. चुनाव आयोग ने शेष मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दस्तावेजों के साथ ईएफ प्रपत्र अवश्य जमा करें ताकि उनकी जानकारी अद्यतन की जा सके और मतदाता सूची को और अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों