रांची, जमशेदपुर और धनबाद में मेट्रो रेल चलाने की तैयारी तेज, प्रस्ताव केंद्र को सौंपा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के तीन प्रमुख शहरों—रांची, जमशेदपुर और धनबाद—में मेट्रो रेल परियोजना शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर नगर विकास विभाग ने मेट्रो रेल का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर और विभागीय सचिव को भेज दिया है। इस प्रस्ताव को 10 जुलाई को रांची में हुई पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष रखा था। अब इसे औपचारिक रूप से केंद्र सरकार को सौंप दिया गया है। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि मेट्रो रेल परियोजना से न केवल इन शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी, बल्कि शहरीकरण को भी गति मिलेगी। साथ ही, इससे झारखंड में आर्थिक और सामाजिक विकास के नए द्वार खुलेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भागलपुर के स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी, भागलपुर द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय मध्य विद्यालय मंसूरगंज में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का

दीपक चौहान बने जदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ, भागलपुर के जिला अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान तथा महानगर जिला अध्यक्ष पद पर कुणाल

पूर्व रेलवे में ‘स्वच्छता के लिए खेल’ अभियान, चारों मंडलों में चला स्वच्छता अभियान

मालदा: पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती गीतिका पांडेय के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा सहित सभी चार

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के