मनरेगा भुगतान में राहत, केंद्र ने झारखंड को दी 370 करोड़ रुपये

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : केंद्र से झारखंड को मिले 370 करोड़ रुपये केंद्र से झारखंड को मिले 370 करोड़ रुपये रांची ; मनरेगा के तहत सामग्री मद में झारखंड सरकार को लंबे समय से भुगतानों में आ रही अड़चनों का समाधान निकल आया है। केंद्र सरकार ने झारखंड को 370 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। इसके साथ ही जिलों को राशि का आवंटन किया जा रहा है और ट्रायल के रूप में फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ ही दिनों में सभी जिलों तक यह राशि पहुंच जाएगी।

मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय वर्णवाल ने बताया कि तकनीकी परीक्षण के बाद सभी जिलों को बकाया भुगतान के लिए राशि का आवंटन कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जैसे-जैसे फंड ट्रांसफर सफल होगा, कर्मियों और आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान में तेजी आएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा के 30 नेटबॉल खिलाड़ी खेलो झारखंड चयन प्रतियोगिता के लिए रांची रवाना

गोड्डा। जिले के नेटबॉल खिलाड़ियों का एक दल बुधवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन से रांची के लिए रवाना हुआ। रांची में 13 अगस्त 2026 को

मेहरमा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक, सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय तय

मेहरमा : आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को मेहरमा प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों

स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 51 आवेदनों का किया गया अनुमोदन

गोड्डा। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी की बैठक आयोजित की

बांग्ला अकादमी की मांग पर झारखंड में बांग्लाभाषी आक्रोशित, आंदोलन की चेतावनी

घाटशिला। झारखंड में बांग्ला भाषा, संस्कृति और बांग्लाभाषी समाज के अधिकारों को लेकर राज्य सरकार और बांग्लाभाषी समुदाय के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा