डिलीवरी के दौरान मर गया बच्चा, 2.5 लाख का बिल थमाया, मां को तीन दिन बंधक रखा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : रांची के रिंग रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने 2.5 लाख रुपये का बिल थमा दिया। बिल का भुगतान न कर पाने पर चतरा की रहने वाली कविता कुमारी को अस्पताल ने तीन दिनों तक डिस्चार्ज नहीं किया। इस दौरान महिला को न घर लौटने दिया गया और न ही परिजन शव को देख सके। चतरा जिले के लावालौंग प्रखंड के रुगुद गांव की कविता कुमारी डिलीवरी के लिए पति के साथ रांची आई थीं। परिवार पहले ही इलाज के लिए 50 हजार रुपये खर्च कर चुका था। डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत के बाद अस्पताल ने 2.5 लाख का बिल दे दिया। विकलांग पति के पास पैसे नहीं थे, अस्पताल ने कहा- पहले बिल भरो, तभी डिस्चार्ज मिलेगा। इस बीच कविता तीन दिनों तक अस्पताल में रुकी रही। मामले की जानकारी राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन को मिली। चतरा जिला प्रभारी शंकर साहू की सूचना पर संगठन ने पहल की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह और महासचिव संजय सुमन के हस्तक्षेप पर अस्पताल प्रबंधन ने 2.45 लाख रुपये माफ कर दिए और 5 हजार रुपये लेकर महिला को एंबुलेंस से घर भेजा गया। यह घटना राज्य में गरीब मरीजों को लेकर अस्पतालों की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह