रामगढ़ में आदिवासी लड़की से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर धर्म बदलने का दबाव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रामगढ़ : रामगढ़ में आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के दबाव की घटना पर नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि रामगढ़ में नौकरी का झांसा देकर आदिवासी बेटी के साथ भयावह अपराध हुआ। आफताब अंसारी नामक व्यक्ति ने युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। मरांडी ने आरोप लगाया कि इस घिनौने षड्यंत्र में आर्शी गारमेंट्स का मालिक भी शामिल है। उन्होंने इस घटना को हेमंत सरकार की कानून-व्यवस्था पर कलंक बताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा कि उनके राज में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं। उन्होंने झारखंड पुलिस और को टैग करते हुए दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। मरांडी ने कहा कि आदिवासी बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। रामगढ़ पुलिस ने जांच तेज कर दी है और पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक