रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शिक्षा महज डिग्री का कागज नहीं जिम्मेदारी भी है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पलामू : पलामू जिले के विश्रामपुर स्थित रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य सिर्फ किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि ऐसे संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना होना चाहिए, जो राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभा सकें। इस मौके पर राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि विद्यार्थी केवल नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले, नवाचार करने वाले और समाज की सेवा में आगे आने वाले बनें। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री देने वाला केंद्र न बने, बल्कि यह शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का माध्यम बने। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से कहा कि आसपास के गांवों को गोद लेकर शिक्षा और नवाचार के जरिये ग्रामीण जीवन की समस्याओं का समाधान निकालने में योगदान दें। समारोह में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की सराहना करते हुए कहा कि यह इस क्षेत्र में शिक्षा और विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पलामू की धरती पर शिक्षा का दीप जलता देखना गर्व की बात है। इससे पहले राज्यपाल ने लक्ष्मी चंद्रवंशी बॉयज हॉस्टल, लक्ष्मी चंद्रवंशी गर्ल्स हॉस्टल और विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और झारखंड को ‘एजुकेशन हब’ के रूप में स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन