गुमला में जेजेएमपी का इनामी दिलीप लोहरा सहित तीन नक्सली ढेर एके-47 और दो इंसास सहित भारी मात्रा में कारतूस जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गुमला: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग असुर टोली जंगल में शनिवार को पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। करीब पांच घंटे तक चली इस मुठभेड़ में पुलिस ने संगठन के तीन उग्रवादियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में कुख्यात हार्डकोर और इनामी उग्रवादी दिलीप लोहरा भी शामिल है। गुमला एसपी हरीश बिन जमा को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी का कमांडर रविंद्र यादव अपने दस्ते के साथ लावादाग क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही उन्होंने एक विशेष टीम का गठन किया। इसमें झारखंड जगुआर और घाघरा, बिशनपुर व गुमला थानों की पुलिस टीमों को शामिल किया गया। घेराबंदी के दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। करीब पांच घंटे की कार्रवाई में तीन नक्सली मारे गए। मौके से एके-47, दो एसएलआर और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के बाद कुछ नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। उनकी तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि मारे गए उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। समय रहते मिली गुप्त सूचना और त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस को बड़ी सफलता मिली। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है ताकि फरार नक्सलियों को पकड़ा जा सके। यह कार्रवाई झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों