एंबुलेंस में लड़की से गैंगरेप की घटना पर तेजस्वी ने बिहार सरकार को घेरा, पूछा इसे आप राक्षस राज कहेंगे या नीतीश का कुशासन?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: बिहार के गया जिले में होमगार्ड बहाली के लिए आई एक युवती के साथ दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवती भर्ती प्रक्रिया के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए प्रशासन द्वारा बुलाए गए एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। लेकिन रास्ते में एम्बुलेंस कर्मियों ने ही उसके साथ गैंगरेप कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर बिहार में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया हैंडल पर पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे तौर पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कि गया जी में होमगार्ड की बहाली में भाग लेने आई एक बेटी बेहोश होकर गिरी और उसी बेहोशी की हालत में प्रशासन द्वारा बुलाई गई एम्बुलेंस में ही उसके साथ गैंगरेप किया गया। बिहार में इसे आप राक्षस राज कहेंगे? दुराचारी महाजंगल राज कहेंगे या फिर मोदी-नीतीश का कुशासन कहेंगे? तेजस्वी ने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री और उनके दो कथित डिप्टी की ऐसे ज्वलंत मामलों पर चुप्पी आपराधिक है। यदि इस घटना पर भी तथाकथित प्रबुद्ध और न्यायप्रिय लोगों का खून नहीं खौलता, तो यह उनके घोर जातिवादी और पक्षपाती चरित्र को दर्शाता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। अपराधी मस्त हैं, आम जनता डरी हुई है, अफसरशाही हावी है और पुलिस शराब पकड़ने में व्यस्त है जबकि अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि एक समय था जब वे रोज क्राइम बुलेटिन जारी करते थे, और आज भी स्थिति वैसी ही बनी हुई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा लोक अदालत में 11 मामलों का हुआ निष्पादन, ₹21,600 की हुई वसूली

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न

मेहरमा में एसआईआर-2026 कार्यों का बीडीओ ने किया निरीक्षण, समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य के दिए निर्देश

मेहरमा: प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभिनव कुमार ने शनिवार को मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा, कोकरा मिलिक, ढोढ़ा, मेघनाद सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर

29 जुलाई तक एसआईआर-2026 के गणना प्रपत्र जमा करें : उपायुक्त

गोड्डा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जिले में 29 जुलाई तक गणना चरण संचालित किया जा रहा है। उपायुक्त सह जिला

शिक्षा सुधार को लेकर छात्रों के आंदोलन को अधिवक्ताओं का नैतिक समर्थन, गोड्डा में हुई बैठक

गोड्डा: जिला अधिवक्ता संघ के नए भवन में अधिवक्ता सह लोकमंच सचिव सर्वजीत झा की अध्यक्षता में शिक्षा सुधार को लेकर देशभर में चल रहे