जमशेदपुर में बाढ़ के हालात, निचले इलाकों की बस्तियां डूबी, रेस्क्यू में उतरी एनडीआरएफ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर में पिछले दो दिन से बाढ़ जैसे हालात हैं। लगातार बारिश से खरकई और सुवर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और नदियों का पानी शहर के निचले इलाकों में घुस आया है। इन इलाकों में स्थित बस्तियां जलमग्न हो गईं। कई इलाकों में बाढ़ का पानी कमर तक पहुंच गया। हालात गंभीर होते देख प्रशासन ने तुरंत एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया। एनडीआरएफ, टाटा स्टील और जिला प्रशासन ने मिलकर शनिवार रात तक राहत और बचाव कार्य चलाया। शहर के कदमा, बागबेड़ा, जुगसलाई, सोनारी, मानगो, बिष्टुपुर जैसे इलाकों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घरों और फ्लैटों में पानी भर गया। ग्रीन पार्क, गणेश वाटिका, आस्था विजय फ्लैट, शास्त्री नगर, रिवर व्यू कॉलोनी, गरीब नवाज कॉलोनी, शिवनगर और अन्य इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए। मानगो की पुरुलिया रोड और कपाली लिंक रोड पर दो फीट तक पानी बहने लगा। कई सड़कें बंद करनी पड़ीं। दुकानों, गोदामों और रिहायशी क्षेत्रों में पानी घुस गया। टाटा स्टील के गोताखोरों की मदद से फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। डीसी कर्ण सत्यार्थी खुद हालात की निगरानी करते रहे। एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू बोट की मदद से लोगों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया। प्रशासन ने अस्थायी राहत शिविर भी बनाए हैं। बाढ़ की बड़ी वजह लगातार बारिश के साथ-साथ डैम से छोड़ा गया पानी है। चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने पर इसके आठ गेट खोले गए। इनमें से चार गेट 1.5 मीटर और चार गेट 0.5 मीटर तक खोले गए, जिससे 762.39 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। डिमना डैम का भी एक फाटक खोला गया, और गालूडीह बराज के सभी 13 गेट खोल दिए गए, जिससे 8218.76 क्यूमेक्स पानी नदी में आया। इन कारणों से सुवर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गया। रविवार को बारिश थमने से स्थिति थोड़ी नियंत्रित हुई है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

वनांचल एक्सप्रेस से 174 चोरी के मोबाइल बरामद, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा, कीमत 59 लाख

  बरहरवा आरपीएफ ने वनांचल एक्सप्रेस में विशेष जांच अभियान चलाकर 174 संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत

एसआईआर अभियान को लेकर झामुमो सक्रिय, मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु कार्यकर्ताओं को दिया विशेष प्रशिक्षण

  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर झामुमो ने पाकुड़ और जामताड़ा में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर

बाल श्रम उन्मूलन को लेकर पाकुड़ में कार्यशाला, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर

  विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पाकुड़ में आयोजित कार्यशाला में बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई

विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह समापन पर पाकुड़ में विशेष सफाई अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण

  विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के समापन पर पाकुड़ नगर प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। वीआईपी रोड, मदर टेरेसा चौक