झारखंड आवास बोर्ड की बैठक में 38 प्रस्तावों पर लगी मुहर, अतिक्रमण के खिलाफ होगी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड राज्य आवास बोर्ड अपनी जमीन को चिन्हित करने के लिए ड्रोन का सहारा लेगा. ड्रोन के माध्यम से अतिक्रमित जमीन को चिन्हित कर आवास बोर्ड ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया है. आवास बोर्ड की मंगलवार 29 जुलाई को हुई बैठक में 38 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है. आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में नवनियुक्त एमडी सूरज कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे. बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कहा कि आवासीय परिसर में व्यावसायिक कार्य करने वाले वैसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है, जो नियमों का उल्लंघन कर बोर्ड की जमीन और फ्लैट में अवैध रूप से व्यावसायिक कार्य कर रहे हैं. ऐसे लोगों पर आवास बोर्ड ने सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है. ऐसे लोगों को अखबार में इश्तेहार निकालकर जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का मौका दिया जाएगा तत्पश्चात बोर्ड निर्णय लेगा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक