राहुल बोले- दम है तो पीएम कहें कि ट्रम्प झूठे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दिल्ली ; लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर दूसरे दिन की बहस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल ने प्रधानमंत्री से पूछा कि क्या उनमें इतना साहस है कि वे सदन में कहें—”ट्रम्प झूठ बोल रहे हैं”? उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 29 बार दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया। राहुल ने सवाल उठाया कि क्या ऑपरेशन सिंदूर में भारत का एक भी फाइटर जेट नहीं गिरा, अगर हिम्मत है तो प्रधानमंत्री यह स्पष्ट करें। प्रियंका गांधी ने कहा कि पहलगाम में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम श्रेय लेने तो सामने आ जाते हैं, लेकिन जिम्मेदारी लेने से बचते हैं। रक्षा मंत्री के बयान पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा—”हमने तो 35 मिनट में ही सरेंडर कर दिया।” डिफेंस अटैची कैप्टन शिवकुमार ने भी कहा कि 5 जेट इसलिए गंवाने पड़े क्योंकि दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने की अनुमति नहीं दी गई। राहुल ने असीम मुनीर को व्हाइट हाउस बुलाने पर भी सवाल उठाया और पूछा—“उसे आतंक फैलाने के लिए धन्यवाद क्यों दिया गया?”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और