बोकारो प्रशासन ने चार पीवीजीटी गांवों को लिया गोद, बनेगा आदर्श ग्राम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बोकारो: बोकारो जिला प्रशासन ने गोमिया प्रखंड के तुलबुल पंचायत स्थित बिरहोरटांडा में आयोजित विशेष शिविर के दौरान जिले के चार पीवीजीटी( आदिम जनजाति) गांवों को गोद लेने की घोषणा की है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि आदिवासियों का सर्वांगीण विकास प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इन गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य उपकेंद्र, खेल मैदान, रोजगार केंद्र और सांस्कृतिक मंच की व्यवस्था की जाएगी। दो माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले 15 दिनों में इन गांवों का आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक सर्वेक्षण पूरा करें, ताकि योजनाएं स्थानीय जरूरतों के अनुसार बन सकें। उन्होंने बताया कि ‘मेरे गांव – मेरे लोग’ अभियान के तहत हर शनिवार को अधिकारी ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे हैं। शिविर में बच्चों को शैक्षणिक सामग्री, महिलाओं को वस्त्र, और लाभुकों को मक्का व मूंग के बीज बांटे गए। मनरेगा अंतर्गत संचालित आम बागवानी परियोजना का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने मार्केट लिंकेज को सशक्त करने पर बल दिया। शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, आधार, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए। समापन के दौरान डीसी ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी संवेदनशीलता से अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपविकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने बताया कि पीवीजीटी ग्राम विकास प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक