सरकार की नीयत पर सवाल,बाबूलाल बोले – एक कांवरिया की जान की कीमत आफताब अंसारी से भी कम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : देवघर श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैजनाथ की पूजा कर लौट रहे 6 कांवड़ियों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मंत्री इरफ़ान ने मृतक कांवड़ियों के परिजनों को मात्र एक लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। इस निर्णय पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कड़ी आपत्ति जताई है। सरकार पर “आस्था का अपमान” और “तुष्टीकरण की राजनीति” करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब किसी समुदाय विशेष की मौत होती है, तब सरकार तीन लाख तक मुआवजा देती है, लेकिन लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक कांवड़ियों की मौत पर सरकार का रवैया संवेदनहीन है। उन्होंने सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, “जब कांवरियों की सड़क हादसे में मौत होती है, तब सरकार सिर्फ एक लाख रुपए मुआवजा देती है। क्या एक कांवरिया की जान की कीमत आफताब अंसारी से भी कम है?” इस संबंध में सरकार की पोल खुल गई। स्वास्थ्य मंत्री जी जिसे मॉब लिंचिंग बता रहे थे उन्हीं के विभाग ने पोस्टमार्टम कर मौत को पानी में डूबने से बताया है। अब तो स्वास्थ्य मंत्री की डिग्री भी संदेह के घेरे में है। मरांडी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार धार्मिक आधार पर मुआवजा तय कर रही है और बहुसंख्यक समाज की आस्था से जुड़े श्रद्धालुओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार सभी नागरिकों के साथ समानता का व्यवहार करे और मृतकों के परिजनों को समान रूप से मुआवजा दे। राजनीतिक हलकों में मरांडी के इस बयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक