रांचीः झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र पहले दिन स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सदन में अपने प्रारंभिक संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में अल्पमत का भी सम्मान जरूरी है। उन्होंने कहा कि सदन में स्वस्थ बहस होनी चाहिए उन्होंने लोकतंत्र, रचनात्मक संवाद और जन आकांक्षाओं की पूर्ति पर जोर दिया। सत्र 7 अगस्त तक चलेगा। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। सत्र के पहले दिन सदन ने कई दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि भी दी।श्री महतो ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने राज्य के लिए शिबू सोरेन के योगदान को याद किया। स्पीकर ने सभापतियों के नामों की घोषणा की। स्टीफन मरांडी, सीपी सिंह, निरल पूर्ति, रामचंद्र सिंह और नीरा यादव सभापति होंगे. कार्यमंत्रणा समिति में स्पीकर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी सहित कई सदस्य हैं। दीपक बिरूआ, मथुरा महतो जैसे कई लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया हैस्पीकर ने कहा कि हमें संविधान निर्माताओं की परंपरा को याद रखना चाहिए

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




