पारा शिक्षकों का विधानसभा घेराव स्थगित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) संघर्ष मोर्चा ने चार से सात अगस्त तक प्रस्तावित विधानसभा घेराव को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। मोर्चा के प्रवक्ता विनोद तिवारी ने बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन और राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत खराब होने के कारण आंदोलन को टालने का निर्णय लिया गया है।हालांकि मोर्चा ने साफ किया है कि यह स्थगन केवल अस्थायी है। उन्होंने बताया कि चार से सात अगस्त के बीच विधानसभा सत्र के दौरान मोर्चा के पदाधिकारी विधायकों और मंत्रियों से मिलकर अपनी मांगों को उनके समक्ष रखेंगे। इसके बाद पारा शिक्षक आगामी पांच सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। आंदोलन की आगे की रणनीति पूर्व घोषित कार्यक्रमों के अनुसार जारी रहेगी।वहीं दूसरी ओर, *वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा* अपनी मांगों को लेकर पांच अगस्त को विधानसभा के समक्ष धरना देने जा रहा है। रविवार को मोर्चा की बैठक में यह फैसला लिया गया। मोर्चा के नेता रघुनाथ सिंह ने बताया कि वे *अनुदान राशि में 75 फीसदी की बढ़ोतरी की प्रक्रिया जल्द पूरी करने, और 12 फीसदी बकाया अनुदान राशि के भुगतान की मांग कर रहे हैं।मोर्चा का कहना है कि शिक्षण संस्थानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। विधानसभा सत्र के दौरान इन दोनों मोर्चों की गतिविधियों को लेकर सरकार की ओर से क्या रुख अपनाया जाएगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की