पीएम मोदी के बाद अमित शाह भी राष्ट्रपति मुर्मू से मिले

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अलग-अलग मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन की ओर से एक्स पर मोदी और शाह के साथ राष्ट्रपति मुर्मु की अलग-अलग मुलाकात के बारे में जानकारी दी गई है। मुलाकात की तस्वीर भी साझा की गई है। हालांकि, राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की मुलाकात के दौरान क्या बात हुई इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन एक ही दिन अचानक प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मु से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की।इसके बाद राष्ट्रपति भवन के पोस्ट में कहा गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इसके बाद राष्ट्रपति की शाह से मुलाकात के बाद पोस्ट में कहा गया, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की राष्ट्रपति से मुलाकात संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बिहार में एसआईआर के मुद्दे पर बने गतिरोध के संदर्भ में हुई है। यह भी कहा जा रहा है कि मोदी ने अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क और रूस से तेल खरीदे जाने के विरोध में दंडात्मक शुल्क लगाए जाने के बारे में भी राष्ट्रपति को अवगत कराया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों