सियासी बवाल के बीच ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर सियासी दलों ने चुप्पी साधी, चुनाव आयोग ने जारी किए आकंड़े

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

  पटना :  बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी हुई नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के 48 घंटे तक किसी भी राजनीतिक दल ने किसी तरह की कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। इसकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग ने साझा की है। आयोग ने 1 अगस्त दोपहर 3 बजे से 3 अगस्त दोपहर 3 बजे तक के आंकड़े का ब्यौरा दिया है। आपको बता दें एक अगस्त को बिहार की प्रारूप मतदाता सूची आम लोगों के लिए जारी हुई थी। जारी आकंड़ों के मुताबिक ड्राफ्ट रोल को लेकर किसी भी राजनीतिक दल की ओर से अबतक कोई आपत्ति दर्ज नहीं हुई है। राजनीतिक दलों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सबसे ज्यादा 53,338 बीएलए हैं,आरजेडी के 47,506, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 36,550, कांग्रेस के 17,549, लोजपा (आर) के 1,210, रालोजपा के 1,913, सीपीआई माले के 1,496, बीएलए हैं। इसके अलावा बीएसपी के 74, आम आदमी पार्टी के 1, सीपीआई (मार्क्सवादी) के 899, नेशनल प्यूपल पार्टी के 7, और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के 250 बीएलए गहन मतदाता पुनरीक्षण अभयान में शामिल हुए थे। लेकिन किसी भी दल की ओर से अभी तक कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि मतदाताओं द्वारा सीधे तौर पर प्राप्त आपत्तियां 941 हैं। वहीं 18 वर्ष या उससे अधिक आयु प्राप्त करने वाले नए मतदाताओं से प्राप्त प्रपत्र 4374 हैं।आपको बता दें राज्य में महागठबंधन के सहयोगी दल लगातार एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग को घेर रहे हैं। जिसमें आरजेडी, कांग्रेस, लेफ्ट दल शामिल हैं। लेकिन ड्राफ्ट रोल जारी होने के 48 घंटों में किसी भी सियासी दल की कोई आपत्ति आयोग को नहीं मिली है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की