डी.एस.पी.एम.यू. में “करम पूर्व संध्या महोत्सव” के आयोजन की तैयारी — आदिवासी छात्र संघ ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डी.एस.पी.एम.यू.) में दिनांक 30 सितंबर 2025 (शनिवार) को प्रस्तावित “करम पूर्व संध्या” महोत्सव को लेकर तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं।

इस सिलसिले में आदिवासी छात्र संघ के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय प्रशासन को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कार्यक्रम आयोजन की अनुमति का अनुरोध किया गया। यह प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्री विवेक तिर्की के नेतृत्व में सचिन उराँव,आकाशदीप उराँव,आनंद उराँव,उत्तम उराँव,अजीत कु.के साथ कुलपति महोदय से मिला।

 

करम पर्व आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति-प्रेम का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष विश्वविद्यालय परिसर में पारंपरिक खोड़हा गीत एवं आदिवासी नृत्य के माध्यम से उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। यह आयोजन सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम है।

आदिवासी छात्र संघ ने आशा जताई है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की अनुमति और सहयोग से यह कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न होगा।आकाश उराँव, आनंद उराँव,सचिन उराँव, उत्तम उराँव,अजीत कु. भी उपस्थित रहे ।

Sumit Vidrohi
Author: Sumit Vidrohi

सुमित विद्रोही एक हिंदी डिजिटल पत्रकार हैं। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर उनकी आवाज मुखर और स्पष्ट है, खासकर दलित – बहुजन विमर्श, लोकतांत्रिक मूल्य और गैर‑वर्चस्ववादी दृष्टिकोणों को उजागर करने में।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए