अररिया से जन सुराज कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना, 11 अप्रैल को पटना में ‘बिहार बदलाव रैली’ में लेंगे हिस्सा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अररिया: जन सुराज पार्टी की नेत्री और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. फरहत आरा ने गुरुवार की देर रात अररिया विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के जत्थे को पटना रवाना किया। ये कार्यकर्ता 11 अप्रैल को दोपहर 2 बजे गांधी मैदान, पटना में आयोजित “बिहार बदलाव रैली” में भाग लेंगे।

यह रैली जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर के आह्वान पर आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य बिहार की बिगड़ती व्यवस्था के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करना है। डॉ. फरहत आरा ने कहा कि यह रैली शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बेरोजगारी, अपराध, जातिवाद, अफसरशाही, शराबबंदी की विफलता, स्मार्ट मीटर घोटाला और भूमि सर्वे जैसे ज्वलंत मुद्दों के खिलाफ है।

अररिया विधानसभा के विभिन्न पंचायतों से आए कार्यकर्ताओं के जत्थे दर्जनों सवारी बसों और चार चक्का वाहनों के माध्यम से पटना के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ग्रामीण विकास में अभियंताओं की भूमिका अहम : मंत्री दीपिका पांडे सिंह

रांची। डिप्लोमा अभियंता संघ, झारखंड द्वारा आयोजित 58वें अभियंता दिवस समारोह में भारत रत्न श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण किया गया और उत्कृष्ट

अभियंताओं के योगदान से ही बनेगा आधुनिक झारखंड: दीपिका पांडे सिंह

रांची : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा है कि आधुनिक झारखंड के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अहम है

रिसालदार बाबा मजार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की चादरपोशी , खुशहाली के लिए मांगी दुआ

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 218वें उर्स के अवसर पर रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पहुंचे। परंपरा के

टाटा मोटर्स बना रही हाइड्रोजन इंजन व ई-व्हीकल, सीएम को कराया अवगत

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल