पाकुड़ में गुमटी से गांजा बेचते एक व्यक्ति गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: पाकुड़ पुलिस ने बुधवार शाम लगभग 4:15 बजे जिदातो मिशन गेट के पास स्थित एक गुमटी में छापेमारी कर गांजा बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्यपालक दंडाधिकारी, पाकुड़ की उपस्थिति में गुमटी की तलाशी ली गई, जिसके दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

पाकुड़ नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान गुमटी मालिक अरविन्द कुमार यादव के रूप में हुई है। स्वर्गीय हिरालाल यादव के पुत्र अरविन्द बलिहारपुर, थाना पाकुड़ नगर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, अरविन्द व्यापक स्तर पर गांजे की खरीद-बिक्री और भंडारण में लिप्त था। पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक