भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य पार्टी की रीढ़ – मनीष पांडे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : प्रदेश मीडिया पेनेलिस्ट मनीष पांडे ने कार्यकर्ताओ से आह्वान करते हुए कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।हर कार्यकर्ता का फर्ज बनता है की वो पार्टी को मजबूती प्रदान करे ओर समाज के हर व्यक्ति के दुख सुख मे साथ खड़ा हो। पार्टी की नीति के अनुरूप समाज के हर वर्ग को सरकार की हर योजना का लाभ दिलाना प्रत्येक कार्यकर्ता का फर्ज है।आज भाजपा देश ही नहीं विदेश की भी सबसे बड़ी पार्टी सिर्फ कर्मठ कार्यकर्ताओ की वजह से ही बन पायी है।भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वाहन किया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सत्ता नही, राष्ट्र प्रथम होता है।भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने सक्रिय सदस्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसका हमें गर्व है जो राष्ट्र के लिए काम करती है।

सक्रिय सदस्य पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनके योगदान से ही संगठन नई ऊंचाइयों को छूता है।सभी अतिथियों एवं सक्रिय सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा ताकि डबल इंजन की सरकार के द्वारा जनहित में किया जा रहे कार्य को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।

सक्रिय सदस्य को पूर्व जिला अध्यक्ष नभय चौधरी, अभय वर्मन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यप्रीति शेखर, रूबी दास,राजीव मुन्ना, मंतोष कापड़ी ने सम्बोधित किया। मंच संचालन महामंत्री योगेश पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय साह ने किया। इस अवसर पर अभय घोष, राजकिशोर गुप्ता,अंजना प्रकाश,वंदना तिवारी,उमाशंकर,नितेश सिंह,राजेश टंडन, रूपा साह, डोली मंडल,श्वेता सुमन अभिमन्यु राम,अश्वनी जोशी मौन्टी,उमा भूषण तांती, निरंजन चन्द्रवंशी, आशीष सिंह, दीपक साह, अमृतलाल,जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी,विजय कुशवाहा, सोमनाथ शर्मा, रामनाथ पासवान,मनीष दास,नंदकिशोर हरि, श्वेता सिंह, नवीन चिंटू, श्वेता सिंह,मनीष कश्यप, नंदकिशोर पंडित, प्रतिक आंनद, आशीष पांडे, बब्बन मिश्र, चंदन पांडे,ओमप्रकाश तिवारी, लक्ष्मी साह, रिंकू वर्मा, सुनिधि मिश्र, छाया सिंह, नरेश यादव, अरुण भगत,सिकंदर ठाकुर, रीता गुप्ता, श्रीलाल,घनश्याम पाल, मो कुर्बान शेख,मुकुल सिंह, कुंदन सिंह,संजय हरि आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और