अंबेडकर चौक तक गूंजा ‘बाबा साहब अमर रहें’ का नारा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: भारतीय संविधान के शिल्पकार और महान समाज सुधारक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर पाकुड़ जिला अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष किशन पासवान के नेतृत्व में यह पदयात्रा सिदो कान्हु पार्क से शुरू होकर अंबेडकर चौक तक गई।

इस पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और “बाबा साहब अमर रहें” के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। अंबेडकर चौक पर पहुंचने के बाद केक काटा गया और वहां उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां वितरित की गईं।

मुख्य अतिथि उदय लखमानी ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही समाज में व्याप्त नफरत और भेदभाव को समाप्त किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में पाकुड़ जिला कांग्रेस महासचिव पप्पू गंगवानी, शाहीन परवेज, मुखिया मोजीबुर रहमान, मिस्बाहुल शेख, शहनाज़, सब्बीर शेख, रामविलास महतो, दुलाल मंडल, मुन्ना हाजरा, रामानंद पासवान, देव कुमार, रिंकू हाजरा, सफीकुल शेख सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और