ग्राम देवी मां काली की वार्षिक पूजा संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर: प्रखंड के जयनगरा गांव में मंगलवार को ग्राम देवी मां काली की वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा में गांव के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। अहले सुबह से ही मंदिर को धोकर साफ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरु हुआ। जो दोपहर तक जारी रहा। मां काली की वार्षिक पूजा में महिलाओं ने अपने-अपने घरों में पकवान बना उसका प्रसाद चढ़ाया। पुरोहित लक्ष्मण राय ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ मां काली की पूजा को परंपरागत ढंग से संपन्न कराया गया।

इस दौरान गांव के जुटे लोगों ने एक आस्था के साथ श्रद्धा-भाव से गांव की सुख-शांति व समृद्धि की मंगलकामना की। पूजा समाप्ती के बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। पूजा के सफल आयोजन में गांव के रामप्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, बिनय भंडारी, पिबो राय, हीरू राय ने अहम भूमिका निभाया।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शिबू सोरेन की सेहत में निरंतर सुधार

रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सतत सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली के सर

विडंबना इंटर में एडमिशन के लिए भटक रही शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती

चाईबासा 1837 में सेरेंगसिया घाटी में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हुए कोल विद्रोह के नायक रहे शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती इंटरमीडिएट में

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का किया उद्घाटन

रांची : रांची में नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इसके साथ झारखंड को 6300 करोड़ की 11 NH परियोजनाओं की

साहिबगंज में रेल हादसा : न ड्राइवर ,न गार्ड दौड़ी ट्रेन खड़ी गाड़ी से टकराई, 14 बोगियां हुई बेपटरी

साहिबगंज झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा प्रखंड स्थित बिन्दुवासिनी रैक लोडिंग साइट पर गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया. एक मालगाड़ी की