अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने हार्दिक बधाई दी। सांसद श्री सिंह ने कहा, “आपकी मेहनत, लगन और समर्पण ने इस शानदार सफलता को संभव बनाया है। यह न केवल आपके लिए बल्कि आपके माता-पिता, गुरुजन और पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण है।”

सांसद ने उन विद्यार्थियों को भी प्रेरणा दी जिन्होंने इस बार सफलता नहीं पाई। उन्होंने कहा, “जो छात्र-छात्राएँ इस बार अपनी मंज़िल तक नहीं पहुँच पाए, वे निराश न हों। असफलता कोई अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। अपने प्रयास जारी रखें, कड़ी मेहनत करें, और अगली बार अपनी सफलता की कहानी खुद लिखें।”

एमपी प्रदीप कुमार सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया, “मेहनत करें, आगे बढ़ें, और बिहार का नाम रोशन करें!”

सांसद का यह संदेश विद्यार्थियों को अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखने और हर स्थिति से उबरने की प्रेरणा देता है, ताकि वे भविष्य में और बेहतर सफलता प्राप्त कर सकें।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और