बाबा साहेब की जयंती से पहले प्रतिमा स्थल पर की साफ-सफाई, जलाया दीपक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर.संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के एक दिन पहले भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया।इस दौरान रेलवे स्टेशन, नगर निगम कार्यालय एवं मायागंज अस्पताल चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर भाजपाइयों ने साफ-सफाई भी की।रविवार सुबह भाजपा कार्यकर्ता हाथों में झाड़ू लेकर बस स्टैंड स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे।यहां पहले सभी ने परिसर को अच्छे से साफ किया। उसके बाद वहां झाड़ू भी लगाई। इसके साथ ही प्रतिमा को जल से अच्छे से स्वच्छ किया।शाम मेँ दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित कि गयी।

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है देश को बाबा साहेब का मार्गदर्शन मिला। उनके द्वारा निर्मित संविधान ने देश को एकता के सूत्र में बांधा। उन्होंने प्रत्येक जन को समानता का अधिकार दिया।अनुसूचित मोर्चा महामंत्री नंदकिशोर हरि ने कहा कि कहा कि उनके बताए सिद्धांत व आदर्शों का अनुसरण करके ही राष्ट्र निर्माण संभव है। पूरे देश में बाबा साहेब की जयंती के एक दिन पहले बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर सफाई अभियान चलाया हैं।इस अवसर पर नभय चौधरी,वंदना तिवारी,योगेश पांडे,राजेश टंडन,अश्वनी जोशी मौन्टी,जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी,सोमनाथ शर्मा,दीपक साह,संजय हरि,विवेकानंद यादव,मनीष कश्यप,रघुनन्दन चौरसिया,बमबम दास,दीपक केडिया,निक्की नेहा,दीपक मिश्रा,मनीष सिंह,निशु राज पोली, रितेश घोष,खुशबु कुमारी,बालेसर साह,रोजी, दीपक वर्मा,आलोक कुमार,मनीष दास उपस्थित हुए।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और