पाकुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पाकुड़ नगर के अंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

नगर अध्यक्ष सोहन मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय, पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक और अजीत रविदास सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने बाबासाहेब के समाज में शिक्षा, समानता और न्याय के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित संविधान की रचना कर भारत की लोकतांत्रिक विरासत को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने बाबासाहेब की विरासत को उचित सम्मान दिया है, जबकि कांग्रेस ने उनके योगदान का अपमान किया।

श्रीमती शर्मिला रजक ने बाबासाहेब को महान संविधान शिल्पी और करोड़ों देशवासियों के आत्मगौरव का प्रतीक बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अजीत रविदास ने कार्यकर्ताओं से बाबासाहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, बासु मंडल, सुशील साह, पवन भगत, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष जीतू सिंह और संजीव साह सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और