बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने सदर अस्पताल में किया रक्तदान, सुविधाओं का लिया जायजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: बोरियो विधानसभा के विधायक धनंजय सोरेन ने गुरुवार को मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए सदर अस्पताल में रक्तदान किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्त की कमी को दूर करना आवश्यक है ताकि एनीमिया से पीड़ित मरीजों की जान बचाई जा सके।

इसके पश्चात, विधायक सोरेन ने ब्लड बैंक के एलटी और क्लर्क के साथ बैठक कर ब्लड बैंक से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि रक्तदाताओं के लिए ब्लड बैंक में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की कमी को तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, विधायक धनंजय सोरेन ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया भी उपस्थित थे। विधायक ने अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं मरीजों तक अवश्य पहुंचनी चाहिए।

बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए विधायक ने अस्पताल परिसर में दो वाटर कूलर (कैंट) लगाने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को भीषण गर्मी में ठंडा पानी मिल सके। इन वाटर कूलर को विधायक निधि से लगाया जाएगा।

विधायक ने ओपीडी, आईपीडी सहित अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जो भी कमियां हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाए और मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नेत्र रोग विभाग (आई ओपीडी) का भी जायजा लिया और वहां मौजूद नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राहुल वर्मा से आंखों की मशीनों के बारे में जानकारी हासिल की।

इसके अतिरिक्त, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने सिविल सर्जन से यह भी कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर देव पहाड़ की सीएचओ रेशमी प्रिया तिर्की को तुरंत सदर अस्पताल से उनके मूल पदस्थापन स्थान पर भेजा जाए ताकि वहां के पहाड़िया जनजाति एवं आदिवासियों का उचित इलाज हो सके।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया, ब्लड बैंक क्लर्क प्रवीण कुमार सक्सेना, सदर अस्पताल क्लर्क सतार, अस्पताल मैनेजर यशवंत राव, जयराम यादव, चंदन कुमार, मो. अजहर आदि उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और