चैती काली पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया : पाकुड़िया प्रखंड के मोंगला बांध ग्राम स्थित बहुप्राचीन काली मंदिर में माँ काली की प्रतिमा स्थापित कर मंगलवार को चैती काली पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया । पंडित प्रभाकर मिश्रा की देखरेख में सोमवार की मध्यरात्रि को पूजा अनुष्ठान प्रारंभ हुआ और मंगलवार को दर्जनों पाठे की बली के साथ पूजा का समापन हुआ । पूजा में माँ काली की सार्वजनिक प्रतिमा के अलावे मुरादे पूरी होने पर श्रद्धालुओं द्वारा अन्य और एक निजी प्रतिमा स्थापित की गयी थी ।

इस मंदिर में लोगो की आस्था अदभुत है, मान्यता है कि यहाँ जो कोई भी श्रद्धालु आस्था व विश्वास के साथ पूजा अर्पित करते हैं और मन्नते माँगते है माँ काली उनकी मुराद आवश्य पूरी करती है । इस कारण हर वर्ष यहाँ पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ते जाती है । इस मंदिर में 100 वर्षो से अधिक हर वर्ष पूजा होते आ रही है । मन्नत पूरा होने पर श्रद्धालु पाठे की बली चढ़ाते हैं । यहाँ मन्दिर की नियमित देखरेख एवं नित्य पूजा स्थानीय पुजारी करते हैं ।

मंगलवार को माँ काली की पूजा के पश्चात कुमारी भोजन ,आरती वंदना कर प्रसाद वितरण की गयी। मंदिर कमिटि के अध्यक्ष अशोक वर्मा, उपाध्यक्ष राजेश पाल, लखींद्र पाल, चंदन वर्मा, जितेन पाल ,आकाश वर्मा, बबलू पाल अन्य ने सक्रिय रूप से पूजा का आयोजन में भाग लिया ।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और