नागरिक विकास समिति द्वारा डॉ. आंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता पर संगोष्ठी आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: नागरिक विकास समिति (सामाजिक संस्था) द्वारा अंगार परिसर में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय था “संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर के विचार, आज भी पूर्ण रूप से प्रासंगिक हैं वं समाज हित में है”। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष रमन कर्ण ने की।

संगोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संविधान एक “श्रेष्ठ संविधान” है, जो मानवाधिकारों की पूर्ण रूप से रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि संविधान में आवश्यकतानुसार संशोधन की प्रक्रिया भी उपलब्ध है। वक्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी पूरी तरह से प्रासंगिक हैं और समाज के हित में हैं।

वक्ताओं ने आगे कहा कि आज समाज में लोग बराबरी और समानता के साथ जीवन जी रहे हैं, और इसका श्रेय मुख्य रूप से डॉ० आंबेडकर की सोच और उनके द्वारा किए गए कानूनी प्रावधानों को जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि डॉ० आंबेडकर हमेशा सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए चिंतित रहते थे, और समाज तथा सरकार को उनके सिद्धांतों पर चलते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

संगोष्ठी में यह विचार भी व्यक्त किया गया कि आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को आरक्षण के दायरे से बाहर रखने पर विचार किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में नागरिक विकास समिति के सचिव सतनारायण प्रसाद, रमन शाह, आनंद श्रीवास्तव, मनोज सिंह, संतोष कुमार, नीरज जायसवाल, नरेश शाह, रमन कर्ण, श्रीमती रत्ना गुप्ता एवं प्रशांत राय सहित कई सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

रमन कर्ण, अध्यक्ष नागरिक विकास समिति ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और करोड़ों लोगों के अंदर बाबा साहब जिंदा हैं।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और