कोयला लदा हाईवा दुर्घटनाग्रस्त, चालक और सह-चालक गंभीर रूप से घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के पोचला मोड़ के समीप आज सुबह लगभग 5 बजे एक कोयला लदा हाईवा दुर्घटना का शिकार हो गया। यह हाईवा आलूबेड़ा कोल माइंस से कोयला भरकर पाकुड़ रेलवे साइडिंग की ओर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, पोचला मोड़ के पास हाईवा अनियंत्रित हो गया और उसने आगे चल रहे एक अन्य हाईवा के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कोयला लदा हाईवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में हाईवा चालक और सह-चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मालपहाड़ी पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और