पिछड़ा वर्ग का हक छीनकर मुस्लिम समाज को आरक्षण दे रही कांग्रेस पार्टी: बाबूलाल मरांडी

पिछड़ा वर्ग का हक छीनकर मुस्लिम समाज को आरक्षण दे रही कांग्रेस पार्टी: बाबूलाल मरांडी
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज कांग्रेस पार्टी पर बड़ा निशाना साधा। मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास पिछड़ा विरोधी है । आज भी कांग्रेस पार्टी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। कभी पिछड़ा वर्ग आयोग को यही कांग्रेस पार्टी ने संवैधानिक मान्यता नहीं दी थी।

कहा कर्नाटक की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में इस कदर अंधी हो गई है कि उसने ओबीसी समुदाय के आरक्षण में सेंध लगाकर सरकारी ठेकों में मुस्लिम समुदाय को 4% आरक्षण प्रदान कर दिया है। कहा कि जो राहुल गांधी संविधान की ‘लाल किताब’ लेकर पूरे देश में घूमते हैं और ओबीसी समुदाय के प्रति घड़ियाली आँसू बहाते हैं, उनके नेतृत्व में यह निर्णय न केवल अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है, बल्कि ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों के संवैधानिक अधिकारों पर एक खुला हमला भी है।

कहा कि कांग्रेस सरकार ने ओबीसी कोटे से 4% आरक्षण काटकर ‘कैटेगरी-II B’ के तहत मुस्लिम ठेकेदारों को दे दिया है।यह निर्णय सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से पूछा कि क्या कांग्रेस का यही तथाकथित “सामाजिक न्याय” है। जिसमें बहुसंख्यक वंचित वर्गों के अधिकारों को छीनकर तुष्टिकरण की राजनीति की जाती है?

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और