बरहरवा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का विरोध

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा (साहेबगंज) – झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव कमलेश महतो के निर्देशानुसार, साहेबगंज जिला कांग्रेस कमेटी ने बरहरवा प्रखंड के श्रीकुंड बाजार में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा दायर की गई चार्जशीट थी, जिसे कांग्रेस ने झूठा और बेबुनियाद बताया है।

प्रदर्शन के दौरान, बरकत खान ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जब-जब भाजपा के खोखले विकास के दावे बेनकाब होते हैं, तब-तब वह जांच एजेंसियों का सहारा लेकर सच्चाई को दबाने की कोशिश करती है। बदले की राजनीति और दुर्भावनापूर्ण कदम आज भाजपा की पहचान बन चुके हैं।” उन्होंने ईडी को भाजपा का राजनीतिक हथियार बताते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले को झूठ की बुनियाद पर खड़ा किया गया है और ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग राजनीतिक एजेंडे के तहत किया जा रहा है।

बरकत खान ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण और अलोकतांत्रिक बताया। उन्होंने इसे कांग्रेस नेतृत्व को कमजोर करने की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा, “यह वही परिवार है जिसने देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। आज उनके उत्तराधिकारियों को राजनीति के माध्यम से निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस का इतिहास संघर्ष और बलिदान से भरा है। हम किसी भी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि साहेबगंज जिला कांग्रेस कमेटी संविधान, लोकतंत्र और न्याय के पक्ष में अडिग खड़ी है और भविष्य में भी हर अत्याचार और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।

विरोध प्रदर्शन में प्रखंड महासचिव निताय सरकार, मोफक्केर हुसैन, अब्दुल कादिर, जमीरुल इस्लाम, अमीरल इस्लाम, काजल, समीम, मनावर हुसैन, टीपू, अतीकुर रहमान, रबीउल, मेहबूब, हिप्पी शेख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शिबू सोरेन की सेहत में निरंतर सुधार

रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सतत सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली के सर

विडंबना इंटर में एडमिशन के लिए भटक रही शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती

चाईबासा 1837 में सेरेंगसिया घाटी में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हुए कोल विद्रोह के नायक रहे शहीद पोटो हो की वंशज रश्मि पुरती इंटरमीडिएट में

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का किया उद्घाटन

रांची : रांची में नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इसके साथ झारखंड को 6300 करोड़ की 11 NH परियोजनाओं की

साहिबगंज में रेल हादसा : न ड्राइवर ,न गार्ड दौड़ी ट्रेन खड़ी गाड़ी से टकराई, 14 बोगियां हुई बेपटरी

साहिबगंज झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा प्रखंड स्थित बिन्दुवासिनी रैक लोडिंग साइट पर गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया. एक मालगाड़ी की